Tik Tok Ban Kyun Kiya Gaya 

 

आज से कुछ सालों पहले जब कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ी बड़ी हस्तियों के  offices  के चक्कर लगता था तब काफी मुश्किलातों के बाद उसे अपने talent अपना नाम और पहचान बनाने का मौका मिल पाता था।


 
पर आज के दौर में ऐसा नहीं है ,आज जब internet की दुनिया में लोग इतने तेजी से इसे अपनाते जा रहे हैं वही बहोत सारी कंपनियों ने भी इसका लाभ उठाया और ऐसे ऐसे प्लेटफार्म जनता के सामने ला दिए जहाँ एक इंसान अपनी प्रतिभा और अपनी भावनाओं को दुनिया के सामने बड़ी आसानी से प्रदर्शित कर सकता है। उनमे से ही एक platform है Tik Tok.

 Tik Tok कब launch हुआ :

Tik Tok एक चाइनिज कंपनी द्वारा बनाया हुआ App है जहा लोग कुछ सेकंड के वीडियोस बना के upload कर सकते थे।यह app September 2016 में सबसे पहले सीना में launch किया गया बाद में इसे 2017 में पुरे विश्व में launch किया गया। इसके Founder  Zhang Yiming हैं।  यह App भारत के अलावा काफी देशों में बहुत लोकप्रिय हुआ। 


इसे पहले Musically नाम से लांच किया गया था बाद में इसका नाम Tik Tok पड़ा। 
Tik Tokको सितंबर 2017 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था।
 
23 जनवरी 2018 को, Tik Tokऐप थाईलैंड और अन्य देशों में ऐप स्टोर पर मुफ्त ऐप डाउनलोड नंबर 1 स्थान पर पंहुचा।
Tik Tok मोबाइल ऐप users को स्वयं का एक छोटा वीडियो बनाने की अनुमति देता है, जिसमें संगीत की सुविधा होती है, इसे फ़िल्टर के साथ धीमा या edit  किया जा सकता है।


 
Tik Tok पर विडिओ कैसे बनता था : 
यहाँ बैकग्राउंड म्यूजिक के ऊपर अपनी आवाज भी जोड़ सकते हैं। ऐप के साथ एक संगीत वीडियो बनाने के लिए, user को अलग अलग प्रकार के संगीत मेनू में से संगीत चुन सकते हैं, इसे फ़िल्टर के साथ edit कर सकते हैं और Tik Tok या अन्य social  sites पर दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।

Tik Tok ने पिछले वर्ष में जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए भारत में  100 करोड़ के revenue  का लक्ष्य रखा था , रिपोर्ट के अनुसार, चीनी वीडियो ऐप ने अंतिम तिमाही में 23-25 करोड़ का revenue हासिल किया, जो 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हो गया।
 


Tik Tok ban क्यों हुआ :
हाल ही में भारत और चीनी विवादों के कारन भारत में चीनी ऐप को ban करने की मांग उठने लगी , जहा यह भी बाते सामने आयी की इन sabhi ऐप के जरिये भारतियों के data के साथ छेड़ -छाड़ किया जा रहा है और इन data को user के बिना अनुमति के चीन में भेजा जा रहा है। इसी वजह से Tik Tok और अन्य चीनी ऍप्लिक्शन्स को 29 june 2020 भारत में बन कर दिया गया।

भारत ने चीनी ऐप और उनके प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहीम छेड़ दी है अब भारतीय ऐप और सामानो की मांग बढ़ रही है। भारत के इस कदम से भारत की आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिलेगी। 

आप भारत के इस कदम से  सहमत है हमे कमेंट में बताएं और अपने सुझाव हमे दे सकते हैं। 


3 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने